Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

गुजरात
14 May, 2026

राजकोट हाईवे पर बस-टैंकर टक्कर, आग में चार यात्री जिंदा जले

गुजरात के राजकोट हाईवे पर डामर से भरे टैंकर और निजी बस की टक्कर के बाद लगी भीषण आग में चार यात्रियों की मौत और 10 के झुलसने से दर्दनाक हादसा हुआ।

राजकोट, 14 मई।

गुजरात के चोटीला-राजकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर सांगाणी गांव के पास देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जब अहमदाबाद से राजकोट जा रही एक निजी ट्रैवल्स बस डामर से भरे टैंकर से टकरा गई और कुछ ही पलों में आग की लपटों में घिर गई। इस दर्दनाक घटना में चार यात्रियों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि 10 यात्री गंभीर रूप से झुलस गए। शवों की हालत इतनी खराब है कि उनकी पहचान केवल डीएनए परीक्षण के जरिए ही संभव बताई जा रही है। चोटीला एसडीएम ने भी इस घटना की पुष्टि की है।

बताया गया कि रात करीब 1:30 बजे टैंकर का टायर अचानक फट गया, जिससे वह अनियंत्रित हो गया और पीछे से तेज गति से आ रही बस उससे टकरा गई। टक्कर लगते ही बस में शॉर्ट सर्किट हुआ और देखते ही देखते पूरी बस आग की चपेट में आ गई। हादसे के समय अधिकांश यात्री गहरी नींद में थे, जिससे कई लोग समय रहते बाहर नहीं निकल सके।

जान बचाने के लिए कुछ यात्रियों ने बस के शीशे तोड़कर बाहर छलांग लगाई, लेकिन नीचे फैले गर्म डामर पर गिरने से कई यात्री झुलस गए। लिमडी निवासी एक यात्री का हाथ गंभीर रूप से जल गया। सभी घायलों को पहले चोटीला में प्राथमिक उपचार दिया गया, जिसके बाद उन्हें राजकोट सिविल अस्पताल भेज दिया गया। इस हादसे में विधि पटोडिया, नरेंद्र राठौड़ और नागराज राणा समेत कई यात्री घायल हुए हैं।

सूचना मिलते ही प्रशासन और दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं और काफी प्रयासों के बाद आग पर काबू पाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद बस में आग धीरे-धीरे फैलती गई, जिसे बुझाने के लिए पास के पेट्रोल पंप से फायर सिलेंडर भी लाए गए, लेकिन बहते गर्म डामर के कारण आग लगातार भड़कती रही। लगभग 20 से 25 यात्रियों को शीशा तोड़कर सुरक्षित बाहर निकाला गया, जबकि चार लोग बस के अंदर ही जिंदा जल गए।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़