Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

अन्य राज्य
24 Feb, 2026

मुंबई में कासाग्रैंड प्रीमियर बिल्डर का नया डेवलपमेंट ऑफिस शुरू

दक्षिण भारत की प्रमुख रियल एस्टेट कंपनी कासाग्रैंड प्रीमियर बिल्डर लिमिटेड ने मुंबई के लोअर परेल स्थित पेनिनसुला बिजनेस पार्क में नया डेवलपमेंट ऑफिस शुरू किया।

नई दिल्ली, 24 फरवरी।

दक्षिण भारत की प्रतिष्ठित रियल एस्टेट कंपनी कासाग्रैंड प्रीमियर बिल्डर लिमिटेड ने मुंबई में अपना नया डेवलपमेंट ऑफिस शुरू किया है। मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में इसका उद्घाटन राजनेता शाइना एनसी ने किया। इस अवसर पर कंपनी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक अरुण एमएन सहित वरिष्ठ प्रबंधन टीम के सदस्य उपस्थित रहे।

कंपनी की ओर से जारी बयान के अनुसार, लोअर परेल स्थित पेनिनसुला बिजनेस पार्क के टावर-बी की 11वीं मंजिल पर स्थापित यह कार्यालय पश्चिमी भारत में कंपनी के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

कासाग्रैंड दक्षिण भारत के आवासीय बाजार में एक स्थापित ब्रांड है। एक जनवरी 2017 से 30 जून 2025 के बीच चेन्नई के आवासीय क्षेत्र में नए प्रोजेक्ट लॉन्च करने के मामले में कंपनी अग्रणी रही है।

कंपनी लग्जरी, मिड-रेंज और किफायती श्रेणी में अपार्टमेंट एवं स्वतंत्र विला उपलब्ध कराती है। रियल एस्टेट क्षेत्र में 22 वर्षों के अनुभव के साथ कासाग्रैंड ने चेन्नई, बेंगलुरु, कोयंबटूर, हैदराबाद, पुणे और दुबई सहित छह शहरों में 180 से अधिक प्रोजेक्ट विकसित किए हैं। कंपनी का कुल विकास पोर्टफोलियो 8.8 करोड़ वर्गफीट से अधिक है।

इस अवसर पर अरुण एमएन ने कहा कि मुंबई में नए कार्यालय की शुरुआत कंपनी के लिए अहम उपलब्धि है। इससे भागीदारों, सलाहकारों और अन्य हितधारकों के साथ समन्वय मजबूत होगा और पश्चिमी भारत में कारोबार को गति मिलेगी।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़