Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

अन्य राज्य
27 Apr, 2026

प्रधानमंत्री मोदी के संभावित सड़क मार्ग आगमन पर मुख्यमंत्री तमांग ने दी जानकारी

गंगटोक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दौरे को लेकर मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने लोगों को आश्वस्त किया कि परिस्थितियों के अनुसार वे हेलीकॉप्टर या सड़क मार्ग से सिक्किम पहुंचेंगे और राज्य में उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।

गंगटोक, 27 अप्रैल

राजधानी गंगटोक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित आगमन को लेकर राज्य में व्यापक तैयारियों के बीच मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि यदि प्रधानमंत्री का हेलीकॉप्टर से आगमन संभव नहीं हुआ, तो वे सड़क मार्ग से सिक्किम पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री ने यह बात सोमवार को प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए प्रतीक्षारत लोगों को संबोधित करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि यदि प्रधानमंत्री सड़क मार्ग का विकल्प अपनाते हैं, तो उनके गंगटोक पहुंचने का समय शाम साढ़े छह बजे तक रहेगा। मुख्यमंत्री स्वयं सुबह से कतार में खड़े लोगों से मिलकर उनका उत्साह बढ़ाते रहे और उन्हें धैर्य बनाए रखने की अपील की।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर सिक्किम पहुंच रहे हैं, जिनका कार्यक्रम दोपहर तीन बजे राजधानी के निकट लिविंग स्थित आर्मी हेलीपैड पर उतरने का निर्धारित है। पूरे राज्य से बड़ी संख्या में लोग उनके स्वागत के लिए गंगटोक में एकत्र हुए हैं।

मुख्यमंत्री तमांग ने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री का हेलीकॉप्टर से आगमन यदि संभव नहीं होता है, तो वे राष्ट्रीय राजमार्ग-10 के माध्यम से सड़क मार्ग से सिक्किम पहुंचेंगे। ऐसा होने की स्थिति में वे सड़क मार्ग से राज्य में आने वाले पहले प्रधानमंत्री होंगे।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि हेलीकॉप्टर से आगमन की स्थिति में प्रधानमंत्री दोपहर तीन बजे तक पहुंच जाएंगे, जबकि सड़क मार्ग से आने पर उनका आगमन शाम साढ़े छह बजे तक अपेक्षित रहेगा। मुख्यमंत्री ने लोगों से प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए उत्साहपूर्वक मौजूद रहने का आग्रह किया।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय राजमार्ग-10 ही सिक्किम को देश के अन्य हिस्सों से जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है, जो उत्तरी बंगाल से शुरू होकर सिक्किम में समाप्त होता है। इससे पूर्व भी खराब मौसम के कारण प्रधानमंत्री का सिक्किम दौरा प्रभावित हो चुका है।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़