Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

चुनाव
07 May, 2026

चुनाव बाद आचार संहिता समाप्त, पश्चिम बंगाल की एक सीट पर जारी

विभिन्न राज्यों में विधानसभा चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद निर्वाचन आयोग ने आचार संहिता समाप्त कर दी है, जबकि पश्चिम बंगाल की 144-फलता सीट पर पुनर्मतदान के चलते यह अभी भी लागू रहेगी।

नई दिल्ली, 07 मई।

निर्वाचन आयोग ने असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में संपन्न विधानसभा चुनावों तथा विभिन्न राज्यों की विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों के परिणाम घोषित होने के बाद आदर्श आचार संहिता को तत्काल प्रभाव से समाप्त करने का निर्णय लिया है।

आयोग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि जिन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में चुनाव प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और परिणाम घोषित कर दिए गए हैं, वहां लागू आदर्श आचार संहिता अब समाप्त मानी जाएगी। इसके साथ ही संबंधित प्रशासनिक गतिविधियों पर लगे चुनावी प्रतिबंध भी हटा लिए जाएंगे।

हालांकि आयोग ने स्पष्ट किया है कि पश्चिम बंगाल की 144-फलता विधानसभा सीट पर स्थिति अलग रहेगी। वहां पुनर्मतदान का आदेश दिए जाने के कारण आदर्श आचार संहिता अभी भी प्रभावी रहेगी और चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक लागू रहेगी।

यह आदेश कैबिनेट सचिव, सभी संबंधित राज्यों के मुख्य सचिवों और मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को भेजा गया है। आयोग ने यह भी स्पष्ट किया कि चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ लागू आचार संहिता मतदान और मतगणना प्रक्रिया पूरी होने तक प्रभावी रहती है।

आदेश में बताया गया कि असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी की विधानसभा चुनाव प्रक्रिया के साथ-साथ गुजरात, कर्नाटक, महाराष्ट्र, नागालैंड और त्रिपुरा के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में हुए उपचुनावों के परिणाम घोषित होने के बाद यह निर्णय लिया गया है।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़