Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

राजनीति
22 May, 2026

दिल्ली सरकार के बकरीद दिशा-निर्देशों का विहिप ने किया स्वागत

विश्व हिंदू परिषद ने बकरीद को लेकर दिल्ली सरकार द्वारा जारी सख्त दिशा-निर्देशों का स्वागत करते हुए इन्हें जनहित, स्वच्छता और कानून-व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया है।

नई दिल्ली, 22 मई ।

आगामी बकरीद पर्व को ध्यान में रखते हुए दिल्ली सरकार द्वारा जारी किए गए दिशा-निर्देशों पर विश्व हिंदू परिषद, इंद्रप्रस्थ ने सकारात्मक प्रतिक्रिया व्यक्त की है। संगठन ने इन प्रावधानों को आम नागरिकों की सुविधा और जनहित में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम बताया है।

विहिप के प्रांतीय मंत्री ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और संस्कृति मंत्री कपिल मिश्रा द्वारा स्वच्छता, कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक हित को ध्यान में रखकर लिए गए निर्णय सराहनीय हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा गौवंश, गाय, बछड़ा, ऊंट और अन्य प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी को गैरकानूनी घोषित करना तथा उल्लंघन पर आपराधिक कार्रवाई का प्रावधान समाज की भावनाओं के अनुरूप है।

संगठन ने यह भी कहा कि सार्वजनिक स्थानों, गलियों और सड़कों पर कुर्बानी पर रोक तथा केवल निर्धारित स्थानों पर इसकी अनुमति देना एक बेहतर व्यवस्था है, जिससे आम लोगों को सुविधा मिलेगी और सार्वजनिक अव्यवस्था से बचाव होगा।

इसके साथ ही कुर्बानी के बाद उत्पन्न होने वाले अपशिष्ट को सीवर, नालियों या खुले स्थानों पर फेंकने पर प्रतिबंध को भी संगठन ने सराहा है। उनका कहना है कि इस कदम से राजधानी में स्वच्छता बनी रहेगी और बीमारियों के फैलने की संभावना कम होगी।

उन्होंने यह भी कहा कि नियमों के उल्लंघन की स्थिति में जनता द्वारा सीधे पुलिस और संबंधित विभागों को सूचना देने की व्यवस्था से कानून का पालन मजबूत होगा और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगेगा।

विहिप ने भरोसा जताया है कि वह इन नियमों के पालन और जनजागरूकता बढ़ाने के लिए दिल्ली सरकार एवं पुलिस प्रशासन के साथ सहयोग करता रहेगा।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़