Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

सरकार व नीतियाँ
21 May, 2026

आनुवंशिक बीमारियों की पहचान के लिए ‘उम्मीद’ कार्यक्रम लॉन्च, सस्ती जांच पर जोर

आनुवंशिक और दुर्लभ बीमारियों से प्रभावित परिवारों की शुरुआती पहचान, सस्ती जांच और बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार ने ‘उम्मीद’ कार्यक्रम की शुरुआत की है।

नई दिल्ली, 21 मई ।

आनुवंशिक बीमारियों से प्रभावित परिवारों की समय रहते पहचान, किफायती जांच, जेनेटिक काउंसलिंग और बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जैव प्रौद्योगिकी विभाग ने ‘उम्मीद’ कार्यक्रम की शुरुआत की है। गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने ‘उम्मीद कंपेंडियम’ जारी किया और ‘उम्मीद डैशबोर्ड’ का शुभारंभ किया, जिससे देशभर में जेनेटिक जांच, परामर्श, जनजागरूकता और निगरानी व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत तेजी से ऐसे दौर की ओर बढ़ रहा है, जहां स्वास्थ्य सेवाएं, जांच और उपचार जीन तथा जीनोम आधारित “प्रिसिजन मेडिसिन” पर आधारित होंगे। उन्होंने कहा कि भविष्य में चिकित्सा पद्धति व्यक्ति की आनुवंशिक प्रोफाइल के अनुसार व्यक्तिगत उपचार की दिशा में आगे बढ़ेगी।

उन्होंने बताया कि ‘उम्मीद’ कार्यक्रम का मकसद दुर्लभ और आनुवंशिक बीमारियों से जूझ रहे परिवारों को शुरुआती पहचान, सस्ती जांच और बेहतर इलाज उपलब्ध कराना है। लंबे समय तक ऐसी बीमारियां कठिन जांच प्रक्रिया, महंगे इलाज और सीमित दवाओं के कारण उपेक्षित बनी रहीं।

मंत्री ने जानकारी दी कि कार्यक्रम के माध्यम से अब तक लगभग तीन लाख लोगों को स्क्रीनिंग और डायग्नोस्टिक सेवाएं उपलब्ध कराई जा चुकी हैं। देशभर में करीब 30 “निदान केंद्र” स्थापित किए गए हैं, जहां उन्नत जेनेटिक जांच और परामर्श सुविधाएं उपलब्ध होंगी, ताकि छोटे शहरों और दूरदराज क्षेत्रों के लोगों को भी आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके।

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में मधुमेह, हृदय रोग और कैंसर जैसी बीमारियों का उपचार भी मरीजों की आनुवंशिक प्रोफाइल के आधार पर तय किया जा सकेगा। उन्होंने “जेनेटिक मेडिसिन” और “न्यूक्लियर मेडिसिन” को भविष्य की दो बड़ी स्वास्थ्य क्रांतियां बताया।

कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने कहा कि भारत की आनुवंशिक विविधता वैश्विक स्वास्थ्य समाधान और वैज्ञानिक अनुसंधान के लिए बड़ा अवसर प्रदान करती है। साथ ही यह भी बताया गया कि ‘उम्मीद’ कार्यक्रम ने आनुवंशिक रोगों के प्रबंधन के लिए देश में एक समन्वित राष्ट्रीय नेटवर्क तैयार किया है।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़