Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

दक्षिण एशिया
29 May, 2026

भारत-चीन सीमा वार्ता आगे बढ़ी, विशेष प्रतिनिधियों की बैठक जल्द

भारत और चीन ने सीमा प्रबंधन पर बीजिंग में बैठक की और विशेष प्रतिनिधियों की अगली वार्ता जल्द आयोजित करने पर सहमति जताई।

नई दिल्ली, 29 मई ।

भारत और चीन के बीच सीमा प्रबंधन से जुड़े मुद्दों पर विचार और समन्वय तंत्र (डब्ल्यूएमसीसी) के तहत 35वीं बैठक 27 मई को बीजिंग में आयोजित की गई, जिसमें दोनों देशों के अधिकारियों ने सीमा से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की।

विदेश मंत्रालय के अनुसार इस बैठक में भारत की ओर से संबंधित संयुक्त सचिव ने भाग लिया। बैठक के दौरान सीमा प्रबंधन, परिसीमन, सीमा सहयोग और तंत्र निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श हुआ।

दोनों पक्षों ने यह भी सहमति जताई कि नदियों से जुड़े मुद्दों पर विशेषज्ञ स्तर की वार्ता जल्द आयोजित की जानी चाहिए, ताकि आपसी सहयोग को और मजबूत किया जा सके।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि यह बातचीत सकारात्मक और आगे की दिशा में उठाया गया कदम है। उन्होंने कहा कि भारत चाहता है कि सीमा से जुड़े विशेष प्रतिनिधियों के बीच बनी सहमतियों पर ठोस प्रगति हो।

प्रवक्ता के अनुसार विशेष प्रतिनिधियों की अगली बैठक चीन में आयोजित की जाएगी और इसके लिए दोनों देश तैयारियों में जुटे हुए हैं।

जम्मू-कश्मीर पर चीन और पाकिस्तान के हालिया बयानों को लेकर पूछे गए सवाल पर विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि इस विषय पर भारत अपना रुख पहले ही स्पष्ट कर चुका है।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़