Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

उत्तर प्रदेश
25 Feb, 2026

फतेहाबाद में दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, शरीर और जूतों में छिपाकर लाई जा रही थी अफीम

फतेहाबाद पुलिस ने दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार कर 2 किलो 803 ग्राम अफीम बरामद की, शरीर और जूतों में छिपाकर नशीला पदार्थ लाया जा रहा था।

फतेहाबाद, 25 फरवरी।

नशा मुक्त अभियान के तहत फतेहाबाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सीआईए टोहाना की टीम ने झारखंड से अफीम की सप्लाई करने आए दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2 किलो 803 ग्राम अफीम बरामद की, जिसकी बाजार कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।

सीआईए टोहाना प्रभारी उपनिरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस को लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि बाहरी राज्यों से नशीले पदार्थों की सप्लाई की जा सकती है। इसके बाद पुलिस ने गुप्त निगरानी शुरू की और टोहाना बाइपास नहर पुल पर नाकाबंदी की।

दो युवक पैदल आते दिखाई दिए, जो पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने उन्हें पकड़कर तलाशी ली तो पाया कि उन्होंने अफीम को अपने पैरों में पहने नी-कैप और जूतों के अंदर छिपा रखा था। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और नेटवर्क की जांच जारी है।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़