Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

उत्तर प्रदेश
27 Mar, 2026

रामेश्वरम में शिवलिंग स्थापना और सेतु निर्माण की कथा से गूंजा बगहा गांव

चुनार के बगहा गांव में आयोजित नव दिवसीय श्रीराम कथा में आचार्य यज्ञेश ने भक्तों को रामकथा सुनाई और रामेश्वरम में शिवलिंग स्थापना तथा समुद्र सेतु निर्माण की गाथा का विस्तार किया।

मीरजापुर, 27 मार्च 2026।

चुनार के बगहा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय प्रांगण में आयोजित नव दिवसीय श्रीराम कथा में श्रद्धालुओं की भीड़ शुक्रवार को कथा के आठवें दिन उमड़ पड़ी। चैत्र नवरात्रि के प्रतिपदा से आरंभ हुई कथा में आचार्य यज्ञेश ने भक्तों को रामकथा का रसपान कराते हुए भक्ति का महत्व बताया।

आचार्य यज्ञेश ने भगवान श्रीराम द्वारा रामेश्वरम में शिवलिंग की स्थापना और नल-नील के सहयोग से समुद्र पर सेतु निर्माण की गाथा विस्तार से सुनाई। उन्होंने कहा कि रामकथा चंद्रमा की किरणों की भांति जीवन में उजियारा फैलाती है और इसे सुनने के लिए संत रूपी श्रोता सदैव उत्सुक रहते हैं। इसके साथ ही उन्होंने मनुष्य जीवन का उद्देश्य सांसारिक मोह-माया को त्यागकर भगवान राम का भजन करने में बताया।

कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष गुड्डू शुक्ला और पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रमोद पांडेय ने व्यासपीठ पर भगवान श्रीराम की आरती उतारी। इससे कथा स्थल पर श्रद्धालुओं में आध्यात्मिक उत्साह और भक्ति भाव देखने को मिला।

इस अवसर पर संयोजक पारसनाथ सिंह, तारकेश्वर मिश्रा, राजा भईया, मुन्ना पांडेय, सुनील शुक्ला, पक्कू दुबे, अखिलेश त्रिपाठी, आशीष पाठक, कौशलेंद्र सिंह, कपिल पांडेय, गोलू सिंह और छोटे विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे और कथा के दौरान पूरे कार्यक्रम का आनंद लिया।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़