Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

हिमाचल प्रदेश
09 May, 2026

रसोईघर में लगी आग ने ली युवक की जान, शिमला में सनसनीखेज हादसा

शिमला के जुब्बल क्षेत्र के मटासा गांव में सेब की खाली ट्रे जलाने के दौरान रसोईघर में लगी आग की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।

शिमला, 09 मई।

शिमला जिले के जुब्बल थाना क्षेत्र के अंतर्गत मटासा गांव में रसोईघर में सेब की खाली ट्रे जलाने के दौरान हुई एक दर्दनाक घटना में एक युवक की जान चली गई, जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक टोपिद्र कार्की रसोईघर के भीतर मौजूद था, इसी दौरान उसने सेब की खाली ट्रे इकट्ठा कर उनमें आग लगा दी, जो कुछ ही समय में तेज होकर विकराल रूप लेने लगी और वह उसकी चपेट में आ गया।

आग की लपटों में झुलसने के बाद युवक किसी तरह कमरे में पहुंचा और अपने जले हुए कपड़े उतार दिए। इसके बाद वह पानी से आग बुझाने के प्रयास में दोबारा रसोईघर की ओर गया, लेकिन गंभीर रूप से झुलसने और दर्द के कारण वह बेसुध होकर गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान नेपाल के जिला दैलेख करनाली निवासी टोपिद्र कार्की के रूप में हुई है, जो इन दिनों जुब्बल क्षेत्र के एक सेब बागान में कार्यरत था और स्थानीय निवासी भूषण बासटा के यहां रह रहा था। घटना की जानकारी उसके भाई प्रेम कार्की ने पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया की जा रही है।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़