Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

महाराष्ट्र
08 May, 2026

टीसीएस मामले में बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी निदा खान हिरासत में

नासिक टीसीएस मामले में यौन उत्पीड़न और धर्म परिवर्तन के आरोपों में फरार चल रही मुख्य आरोपी निदा खान को पुलिस ने हिरासत में लेकर जांच तेज कर दी है।

नासिक, 08 मई।

नासिक टीसीएस मामले में मुख्य आरोपी निदा खान को पुलिस ने गुरुवार रात छत्रपति संभाजीनगर से हिरासत में ले लिया है। उन पर महिला कर्मचारियों के कथित यौन उत्पीड़न, जबरन धर्म परिवर्तन कराने और धार्मिक भावनाएं आहत करने जैसे गंभीर आरोप लगे हैं, जिसके बाद जांच प्रक्रिया और तेज कर दी गई है।

इससे पहले 2 मई को नासिक न्यायालय ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। अदालत में अभियोजन पक्ष ने दलील दी थी कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पूछताछ के लिए हिरासत आवश्यक है। इसके बाद से निदा खान फरार चल रही थीं।

मामले की जांच एक विशेष जांच दल द्वारा की जा रही है। अब तक इस प्रकरण में कुल नौ प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी हैं, जिनमें महिला कर्मचारियों के साथ कथित यौन शोषण और मानसिक दबाव डालने के आरोप शामिल हैं।

जांच के दौरान एक महिला ऑपरेशंस प्रबंधक सहित आठ लोगों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। प्राथमिकी में यह भी उल्लेख किया गया है कि निदा खान पर महिला कर्मचारियों को बुर्का पहनने के लिए प्रेरित करने और धार्मिक दबाव बनाने के आरोप भी हैं।

पीड़ित महिलाओं के बयानों में कई समान तथ्य सामने आए हैं, जिनके आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। वहीं संबंधित कंपनी ने कहा है कि वह किसी भी प्रकार के उत्पीड़न के प्रति शून्य सहिष्णुता की नीति अपनाती है और जांच में पूरा सहयोग कर रही है।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़