Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

असम
16 May, 2026

धुबरी में सड़क हादसे ने ली जान, महिला की मौत से मचा मातम

धुबरी के तामारहाट में बाइक और ई-रिक्शा की आमने-सामने टक्कर में एक महिला की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

धुबरी, 16 मई।

धुबरी जिले के तामारहाट क्षेत्र में हुए सड़क हादसे ने एक महिला की जान ले ली, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर हालत में अस्पताल में जीवन और मृत्यु के बीच संघर्ष कर रहा है।

पुलिस के अनुसार तामारहाट के उत्तर काशखाना इलाके में बाइक और ई-रिक्शा के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई, जिसमें भाग्यश्री राय नामक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

वहीं इस दुर्घटना में घायल एक अन्य व्यक्ति को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है और वह इलाजरत है।

घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।

पुलिस ने मामले में दुर्घटना की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और पूरे घटनाक्रम की गंभीरता से पड़ताल की जा रही है।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़