Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

बिहार
01 Jun, 2026

सीमांचल एक्सप्रेस में पैंट्री कर्मचारियों की दादागिरी, छह गिरफ्तार

अररिया में सीमांचल एक्सप्रेस में सीट को लेकर पैंट्री कार कर्मचारियों की मारपीट के बाद छह आरोपी कर्मचारियों को जीआरपी और आरपीएफ ने हिरासत में लिया।

अररिया, 01 जून।

सीमांचल एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 12488 में पैंट्री कार कर्मचारियों की दादागिरी का शिकार अधिवक्ता अबू शमा और उनकी पत्नी नुसरत प्रवीण हुए, जब जनरल बोगी में सीट लेने को लेकर विवाद के दौरान उन्हें जमकर पीटा गया और अधिवक्ता का सर फोड़ दिया गया। घटना के बाद ट्रेन में मौजूद यात्रियों ने विरोध किया और चेन पुलिंग कर ट्रेन फुलवरिया हाट के पास रोककर जीआरपी और आरपीएफ को सूचना दी।

मौके पर फारबिसगंज डीएसपी राजकिशोर प्रसाद, थानाध्यक्ष मनोज कुमार, आरपीएफ प्रभारी उमेश प्रसाद सिंह, जोगबनी आरपीएफ प्रभारी अनूप तिवारी, अररिया आरपीएफ इंचार्ज जगदीश रजक, जोगबनी जीआरपी प्रभारी दीपनारायण हेम्ब्रम सहित भारी संख्या में पुलिस बल पहुंचे और पैंट्री कार के छह कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार सभी उत्तरप्रदेश के रहने वाले हैं और उनसे आरपीएफ कार्यालय में पूछताछ जारी है।

घायल अधिवक्ता अबू शमा और उनकी पत्नी नुसरत प्रवीण ने बताया कि वे नुसरत की बीएड परीक्षा देने के बाद दीनदयाल उपाध्याय नगर स्टेशन से जनरल टिकट लेकर ट्रेन में सवार हुए थे। जनरल बोगी में पैंट्री कार कर्मचारी पहले से कब्जा जमाए हुए थे और पैसे लेकर यात्रियों को सीट दे रहे थे। जब सीट देने के लिए कहा गया तो कर्मचारियों ने विवाद शुरू कर दिया और मारपीट की।

फारबिसगंज स्टेशन पर अबू शमा के भाई ट्रेन रिसीव करने आए तो पैंट्री कार कर्मचारियों ने उन्हें भी ट्रेन में खींचा और मारपीट की। घटना के विरोध में अन्य यात्रियों ने हस्तक्षेप किया और ट्रेन फुलवरिया हाट के पास लगभग 40 मिनट रुकी रही। इसके बाद जीआरपी और आरपीएफ के सहयोग से आरोपी कर्मचारियों को हिरासत में लिया गया।

हिरासत में लिए गए छह कर्मचारियों में गोपी, गोविंद सिंह, सुरेंद्र कुमार, सर्वेश कश्यप, अजीत कश्यप और राजकुमार शामिल हैं, जो उत्तरप्रदेश के विभिन्न जिलों के निवासी हैं। गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ जारी है और आरपीएफ प्रभारी उमेश प्रसाद सिंह ने कहा कि मामले में अग्रतर कार्रवाई की जाएगी।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़