Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

अपराध
23 Apr, 2026

नशे के खिलाफ कार्रवाई: कुल्लू में अफीम की खेती नष्ट

कुल्लू में एसटीएफ ने अफीम की अवैध खेती का खुलासा कर उसे नष्ट किया, आरोपियों के खिलाफ पुलिस में अभियोग दर्ज किए गए हैं।

कुल्लू, 23 अप्रैल

नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल टास्क फोर्स ने दूरदराज के क्षेत्रों में नशे की खेती को नष्ट करने की प्रक्रिया शुरू की है। इस प्रयास में टीम ने अफीम की खेती का पता लगाया और उसे नष्ट कर दिया।

यह घटना तब सामने आई जब एसटीएफ को गुप्त सूचना मिली कि आनी क्षेत्र में अफीम की अवैध खेती की जा रही है। सूचना मिलते ही एसटीएफ की टीम ने राजस्व और वन विभाग की संयुक्त टीम के साथ ग्राम पाली, तहसील आनी, जिला कुल्लू में दबिश दी।

एसटीएफ के डीएसपी हेमराज वर्मा ने बताया कि संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर तलाशी ली, जिसमें 2000 अफीम के पौधों की अवैध खेती पाई गई। टीम ने मौके पर ही इन पौधों को नष्ट कर दिया और आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत दो अलग-अलग मामलों में पुलिस थाना आनी में मुकदमा दर्ज किया गया।

वर्मा ने बताया कि आरोपियों की पहचान भूमि की निशानदेही के बाद की जाएगी और उन्हें नियमानुसार गिरफ्तार किया जाएगा। दोनों मामलों की आगे की जांच थाना आनी के अनुसंधान अधिकारी द्वारा की जा रही है।

एसटीएफ के अधिकारियों ने कहा कि नशे के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और आम जनता से अपील की है कि यदि उन्हें नशे से संबंधित कोई भी अवैध गतिविधि दिखे, तो तुरंत एसटीएफ को सूचित करें।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़