Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

नगर पालिका अपडेट्स
13 Apr, 2026

नींबू पानी ठेला लगाकर निगम के खिलाफ विरोध, ठेला व्यापारियों के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन

नगर निगम के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नींबू पानी का ठेला लगाकर ठेला व्यापारियों के समर्थन में अनोखा विरोध दर्ज कराया।

पाल, 13 अप्रैल

नगर निगम कार्यालय के बाहर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सोमवार को अलग अंदाज में विरोध प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने मौके पर नींबू पानी का ठेला लगाकर प्रतीकात्मक रूप से अधिकारियों को नींबू पानी पिलाया और अपनी बात रखी।

प्रदर्शन कर रहे नेताओं ने आरोप लगाया कि तेज गर्मी के बीच नगर निगम द्वारा ठेला लगाने वाले व्यापारियों के साथ सख्ती बरती जा रही है और उनसे अवैध रूप से पैसे वसूले जा रहे हैं। उनका कहना था कि यह कार्रवाई गरीब और मेहनतकश वर्ग के साथ अन्याय है, जिसे किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आकाश नामक ठेला व्यापारी का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया। बताया गया कि कथित प्रताड़ना से परेशान होकर उसने हाल ही में आत्मदाह का प्रयास किया था। इस घटना को लेकर प्रदर्शनकारियों ने भावुक होकर अधिकारियों के सामने न्याय की मांग की और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई करने की बात कही।

प्रदर्शन के बीच पहुंचे डिप्टी कमिश्नर धीरेंद्र कुशवाह ने प्रदर्शनकारियों को भरोसा दिलाया कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि अवैध वसूली की पुष्टि होती है तो दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

प्रदर्शन में कई स्थानीय पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस अनोखे विरोध ने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करते हुए ठेला व्यापारियों की समस्याओं को एक बार फिर सामने ला दिया है।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़