Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

अपराध
13 Apr, 2026

हाईकोर्ट और जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल, जांच के बाद निकली फर्जी सूचना

हाईकोर्ट और जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरे ई-मेल मिलने के बाद जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला और इसे फर्जी सूचना पाया गया।

जयपुर, 13 अप्रैल।

राजस्थान हाईकोर्ट और जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से सोमवार को हड़कंप मच गया। कोर्ट की आधिकारिक ई-मेल आईडी पर भेजे गए धमकी भरे संदेश में विस्फोट की चेतावनी दी गई, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं और पूरे परिसर में जांच अभियान चलाया गया।

ग्रीष्मकालीन कोर्ट के पहले दिन सुबह जिला न्यायालय की आधिकारिक मेल पर यह धमकी भरा संदेश प्राप्त हुआ, जिसके बाद प्रशासन ने तत्काल स्थानीय पुलिस और वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी। सुरक्षा के मद्देनजर न्यायालय परिसर को खाली कराया गया और व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया गया।

इसी दौरान हाईकोर्ट प्रशासन को भी इसी तरह का धमकी भरा ई-मेल प्राप्त हुआ, जिसके बाद वहां भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। दोनों ही न्यायालय परिसरों में पुलिस, विभिन्न जांच एजेंसियों और डॉग स्क्वॉड की टीमों ने गहन तलाशी ली और हर कोने की जांच की, लेकिन कहीं भी कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री नहीं मिली।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी सत्र न्यायालय परिसर को कई बार बम से उड़ाने की धमकियां ई-मेल के माध्यम से दी जा चुकी हैं, वहीं हाईकोर्ट को भी अनेक बार इसी प्रकार के संदेश प्राप्त हो चुके हैं। इस संबंध में पूर्व पदाधिकारियों ने कहा है कि हर बार जांच के नाम पर व्यापक कार्रवाई की जाती है, लेकिन अंततः यह केवल झूठी धमकी साबित होती है, जिससे सरकारी संसाधनों का अनावश्यक खर्च होता है।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़