Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

महाराष्ट्र
18 Apr, 2026

गोरेगांव म्यूजिक कॉन्सर्ट ड्रग मामले में आठवां आरोपी गिरफ्तार

गोरेगांव म्यूजिक कॉन्सर्ट से जुड़े ड्रग मामले में पुलिस ने आठवें आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच जारी है, जिसमें दो छात्रों की मृत्यु और एक घायल का उपचार अस्पताल में चल रहा है। अब तक कुल आठ आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है।

मुंबई, 18 अप्रैल। महाराष्ट्र के गोरेगांव स्थित नेस्को ग्राउंड में आयोजित म्यूजिक कॉन्सर्ट से जुड़े ड्रग मामले में शनिवार को पुलिस ने रायगढ़ जिले के पोलादपुर से आठवें आरोपी आयुष विक्की साहित्य (24) को गिरफ्तार कर लिया। मामले की विस्तृत जांच वनराई पुलिस स्टेशन की टीम द्वारा की जा रही है।

रायगढ़ की पुलिस अधीक्षक आंचल दलाल ने बताया कि उनकी टीम को इस मामले से जुड़े आरोपी के बारे में गोपनीय सूचना प्राप्त हुई थी। इसी आधार पर पुलिस टीम ने आज तड़के पोलादपुर में जाल बिछाकर आरोपी आयुष को पकड़ लिया और आगे की कार्रवाई के लिए वनराई पुलिस के हवाले कर दिया।

उल्लेखनीय है कि गोरेगांव के नेस्को मैदान में पिछले शनिवार को आयोजित म्यूजिक कॉन्सर्ट के दौरान कथित रूप से ड्रग्स की आपूर्ति की गई थी, जिसके सेवन से दो एमबीए छात्रों विस्मित सिंह और श्रेया राय की मौत हो गई थी, जबकि शीतल सालवी का उपचार गोरेगांव स्थित अस्पताल में जारी है। इस मामले में अब तक कुल आठ आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इनमें आयुष की गिरफ्तारी शनिवार को हुई, जबकि विनीत गेरलानी (22), रौनक राहुल खंडेलवाल, आकाश बनमारी सामल, सनी विनोद जैन, बालकृष्णन बलराम कुरुप, प्रतीक बिजेश पांडे और आनंद लक्ष्मण पटेल को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। मामले की जांच अभी भी जारी है। 

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़