Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

टॉप न्यूज़
23 May, 2026

मोदी-मार्को रूबियो मुलाकात में रणनीतिक साझेदारी पर चर्चा, शांति-सुरक्षा पर जोर

नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो की मुलाकात में भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी, क्षेत्रीय शांति और वैश्विक सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई।

नई दिल्ली, 23 मई ।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो के बीच आज नई दिल्ली स्थित ‘सेवा तीर्थ’ में महत्वपूर्ण मुलाकात हुई, जिसमें भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी की प्रगति के साथ-साथ क्षेत्रीय और वैश्विक शांति एवं सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और अमेरिका वैश्विक हितों के लिए मिलकर निरंतर कार्य करते रहेंगे। इस उच्चस्तरीय बैठक में विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भी मौजूद रहे, जिससे बातचीत को और अधिक रणनीतिक आयाम मिला।

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो इस समय चार दिवसीय भारत दौरे पर हैं और वह 26 तारीख को होने वाली क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक में भी भाग लेंगे। अपने दौरे के तहत उन्होंने कोलकाता पहुंचकर मिशनरीज ऑफ चैरिटी का भी दौरा किया और मदर टेरेसा की विरासत को श्रद्धांजलि अर्पित की।

विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर और मार्को रूबियो के बीच कल द्विपक्षीय वार्ता भी प्रस्तावित है, जिससे भारत-अमेरिका साझेदारी को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़