Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

मणिपुर
27 May, 2026

मणिपुर में सुरक्षा बलों का बड़ा अभियान: प्रतिबंधित उग्रवादी संगठनों के सदस्य गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

मणिपुर पुलिस और सुरक्षा बलों ने संयुक्त अभियान चलाकर प्रतिबंधित उग्रवादी संगठनों के कई सदस्यों को गिरफ्तार किया है और राज्य के विभिन्न हिस्सों से भारी मात्रा में अवैध हथियार तथा विस्फोटक बरामद किए हैं।

इंफाल, 25 मई।

मणिपुर में शांति और सुरक्षा बहाल करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे सघन तलाशी अभियानों के तहत पुलिस और सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बीते दो दिनों में पूरे राज्य में प्रतिबंधित उग्रवादी समूहों से जुड़े कई भूमिगत सदस्यों को धर दबोचा गया है। साथ ही पहाड़ी जिलों में हुई कार्रवाई में भारी मात्रा में हथियार, विस्फोटक सामग्री और संचार उपकरण भी बरामद किए गए हैं।

पुलिस मुख्यालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इंफाल पूर्वी जिले के सिंगजामेई थाना क्षेत्र के काकवा लिलांडो लंपक से प्रीपाक संगठन के सक्रिय सदस्य थिंगुजम गुलापी सिंह को गिरफ्तार किया गया। सुरक्षाकर्मियों ने उसके पास से एक मोबाइल, [आधार रेडैक्टेड] और एक स्कूटर जब्त किया है। वहीं, लामलाई थाना क्षेत्र के नोंगदा कामेंग इलाके से पीएलए के सदस्य वाइखोम शांता सिंह को पकड़ा गया। एक अन्य ऑपरेशन में इरिलबुंग थाना क्षेत्र से आरपीएफ/पीएलए के स्वयंभू कैप्टन अयेकपम धर्मेंद्र सिंह को उसके आवास से दबोच लिया गया, जिसके पास से एक मोबाइल और [आधार रेडैक्टेड] बरामद हुए हैं।

इससे पहले मंगलवार को सुरक्षा बलों ने थौबल जिले के नोंगपोक सेकमाई थानांतर्गत इलाके से आरपीएफ/पीएलए से जुड़े चांगुबम नंगबा मेइतेई और एनआरएफएम के एक किशोर को गिरफ्तार किया था। उग्रवाद विरोधी कार्रवाई को तेज करते हुए सुरक्षा बलों ने उखरुल जिले के लिटान क्षेत्र में तीन अवैध बंकरों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। पतलेइजांग और रौदेई गांव में स्थित इन बंकरों से पांच किलो आईईडी, पॉम्पी बंदूकें, बाओफ़ेंग रेडियो सेट और कारतूस बरामद किए गए हैं।

चुराचांदपुर जिले के हेंगकोट गांव के घने जंगलों में चलाए गए एक और तलाशी अभियान में हथियारों का जखीरा पकड़ा गया। इस बरामदगी में एमके-II राइफल, एके-47, .303 राइफल, 12 बोर राइफल, देसी हथियार, एसबीएमएल/एसबीबीएल बंदूकें और पांच आईईडी शामिल हैं। मौके से वायरलेस हैंडसेट, देसी लॉन्चर, मैगजीन पाउच, छलावरण वाले बूट, टोपी और भारी संख्या में कारतूस भी सुरक्षा बलों के कब्जे में आए हैं।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़