Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

बिहार
29 May, 2026

किशनगंज में पुलिस अवर निरीक्षक निलंबित, अनुशासनहीनता पर सख्त कार्रवाई

किशनगंज पुलिस ने कर्तव्य में लापरवाही और अनुशासनहीनता के आरोपों पर बहादुरगंज थाना की पुलिस अवर निरीक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी है।

किशनगंज, 29 मई।

जिले में पुलिस विभाग ने अनुशासनहीनता और कर्तव्य में लापरवाही को लेकर सख्त कदम उठाते हुए बहादुरगंज थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक सावित्री कुमारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर की गई है।

मामले में जानकारी के अनुसार बहादुरगंज अंचल पुलिस निरीक्षक द्वारा पुलिस अधीक्षक को भेजे गए प्रतिवेदन में संबंधित पुलिस अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाए गए थे। प्रतिवेदन में कर्तव्यहीनता, अनुशासनहीनता और वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना का उल्लेख किया गया था।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि संबंधित अधिकारी जांच कार्यों और विभिन्न मामलों के निष्पादन में लगातार लापरवाही बरत रही थीं। समय-समय पर दिए गए निर्देशों का पालन नहीं किया गया और रात्रि गश्ती ड्यूटी में भी उनकी अनुपस्थिति पाई गई। साथ ही दैनिक रोल कॉल में बिना किसी वैध कारण के गैरहाजिरी दर्ज की गई।

इसके अलावा यह भी आरोप सामने आए कि उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों की अनदेखी करते हुए ड्यूटी पर जाने और कांड का प्रभार ग्रहण करने से इंकार किया।

पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर सावित्री कुमारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है और उन्हें जीवन यापन भत्ते पर रखा गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय पुलिस केंद्र किशनगंज निर्धारित किया गया है तथा उनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू करते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है।

पुलिस विभाग के अनुसार संबंधित अधिकारी का व्यवहार विभागीय अनुशासन और पुलिस नियमों के विपरीत पाया गया है, जिसे गंभीर कर्तव्य लापरवाही और आदेशों की अवहेलना माना गया है।

वहीं विभाग ने स्पष्ट किया है कि जीरो टॉलरेंस नीति के तहत किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी, साथ ही बेहतर कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को समय-समय पर सम्मानित भी किया जाता है।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़