Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

वाइल्ड लाइफ
26 May, 2026

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में हाथियों की गणना शुरू, 72 बीटों में विशेष अभियान

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में हाथियों की गणना का विशेष अभियान शुरू हुआ है जिसमें 72 बीटों में उनकी संख्या और गतिविधियों का आकलन कर वन्यजीव प्रबंधन को मजबूत किया जाएगा।

नैनीताल, 26 मई।

नैनीताल जनपद के रामनगर स्थित विश्व प्रसिद्ध कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में हाथियों की गणना का विशेष अभियान शुरू हो गया है, जिसे वाइल्डलाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया देहरादून के सहयोग से संचालित किया जा रहा है।

यह अभियान 30 मई तक चलेगा, जिसके अंतर्गत रिजर्व की सभी 72 बीटों में हाथियों की संख्या और उनकी गतिविधियों का विस्तृत आकलन किया जाएगा तथा इसके लिए प्रत्येक रेंज में अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं और 150 से अधिक वनकर्मी व विशेषज्ञ तैनात किए गए हैं।

जानकारी के अनुसार वन विभाग की टीमें पांच दिनों तक क्षेत्र में रहकर हाथियों के झुंड, नर-मादा अनुपात, बच्चों की संख्या और उनकी गतिविधियों से जुड़े आंकड़े एकत्र करेंगी, जिससे कॉर्बेट क्षेत्र में उनकी वर्तमान स्थिति और प्राकृतिक आवास की वास्तविक जानकारी प्राप्त हो सकेगी।

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक डॉ. साकेत बडोला ने बताया कि यह क्षेत्र हाथियों का प्रमुख आवास है और समय-समय पर होने वाली ऐसी गणनाएं मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने तथा वन्यजीव प्रबंधन की रणनीति तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं तथा पूर्व आंकड़ों से तुलना कर संख्या में बदलाव का आकलन भी किया जाएगा।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़