Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

असम
16 May, 2026

पुलिस वाहन दुर्घटना में मुख्य आरोपी गंभीर रूप से जख्मी

नगांव में डकैती मामले के मुख्य आरोपित को ले जा रही पुलिस की गाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने से आरोपी गंभीर रूप से घायल हो गया और इस हादसे में पुलिसकर्मी भी जख्मी हुए, मामले की जांच जारी है।

नगांव, 16 मई।

नगांव जिले के मोरीकलंग क्षेत्र में हाल ही में हुई डकैती के मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपित बीती रात एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि इस हादसे में पुलिसकर्मी भी चोटिल हुए।

पुलिस के अनुसार बीती रात मोरीकलंग में दर्ज डकैती प्रकरण में शामिल मुख्य आरोपित रजीबुल इस्लाम को वाहन से ले जाया जा रहा था, इसी दौरान डकैती में लूटी गई सोने की चेन की बरामदगी के लिए पुलिस की गाड़ी अन्य वाहन से टकरा गई, जिससे रजीबुल गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना में घायल रजीबुल इस्लाम को गंभीर हालत में नगांव चिकित्सा महाविद्यालय में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है, जबकि इस दुर्घटना में पुलिस अधिकारी विमान गोगोई सहित दो अन्य पुलिसकर्मी भी घायल हो गए हैं।

बताया गया है कि हादसे में रजीबुल के दोनों पैर और एक हाथ गंभीर रूप से कुचल गए हैं, जिससे उसकी स्थिति अत्यंत नाजुक बनी हुई है, वहीं कुल तीन पुलिसकर्मी भी इस दुर्घटना में चोटिल हुए हैं।

पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उल्लेखनीय है कि 25 अप्रैल को रजीबुल इस्लाम ने लखीमपुर से आकर नगांव में डकैती की वारदात को अंजाम दिया था, जिसमें राड से किए गए हमले में रूपरेखा भुइयां सैकिया गंभीर रूप से घायल हो गई थीं, जिनकी दो दिन पूर्व अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी को अरुणाचल प्रदेश के लेखापानी क्षेत्र से गिरफ्तार किया था। 

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़