Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

असम
06 Jun, 2026

विद्यालय में गोमांस सेवन और छात्रों पर दबाव बनाने का आरोप, जिला प्रशासन ने दिए जांच के आदेश

ग्वालपाड़ा के एक स्कूल में गोमांस सेवन और हिंदू छात्रों पर उसे खाने के दबाव के आरोपों के बाद प्रशासन ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ग्वालपाड़ा, 06 जून।

असम के ग्वालपाड़ा जिले के कृष्णाई स्थित हाबराघाट उच्च माध्यमिक विद्यालय में कथित रूप से गोमांस सेवन और हिंदू छात्रों पर उसे खाने का दबाव बनाने के आरोपों के बाद इलाके में भारी तनाव व्याप्त है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने त्वरित संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं और स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

जिला आयुक्त प्रदीप तिमुंग और पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का दौरा कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। प्राप्त आरोपों के अनुसार, विद्यालय में टिफिन के समय नौवीं कक्षा के पांच छात्रों ने कथित तौर पर गोमांस का सेवन किया और दो हिंदू छात्रों को भी इसे खाने के लिए मजबूर करने का प्रयास किया। इस घटना के सामने आते ही स्थानीय अभिभावकों और निवासियों में गहरा आक्रोश है। इसी दौरान, जिला आयुक्त ने कल्याणपुर हाईस्कूल का भी निरीक्षण किया, जहाँ चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सुबल राभा द्वारा जिला शिक्षा विभाग के अधिकारियों पर 'बंद कमरे में दंडित करने' के लगाए गए गंभीर आरोपों की भी जांच शुरू कर दी गई है। प्रशासन ने इन सभी घटनाओं पर निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़