Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

विज्ञान व प्रौद्योगिकी
11 Apr, 2026

आर्टेमिस-2 मिशन सफल, चंद्र यात्रा पूरी कर चार अंतरिक्ष यात्री सुरक्षित लौटे

नासा का आर्टेमिस-2 मिशन 10 दिनों की चंद्र यात्रा पूरी कर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसमें चारों अंतरिक्ष यात्री पृथ्वी से सबसे अधिक दूरी तय कर सुरक्षित रूप से धरती पर लौट आए।

वॉशिंगटन, 11 अप्रैल 2026।

नासा के महत्वाकांक्षी आर्टेमिस-2 मिशन ने सफलता का नया अध्याय रचते हुए अपने निर्धारित लक्ष्य को पूरा कर लिया है। चंद्रमा की 10 दिनों की यात्रा पूरी करने के बाद मिशन में शामिल चारों अंतरिक्ष यात्री सुरक्षित रूप से पृथ्वी पर वापस लौट आए हैं। इस दौरान उन्होंने पृथ्वी से अब तक की सबसे अधिक दूरी तय करने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया।

अमेरिकी स्पेस एजेंसी ने जानकारी देते हुए बताया कि कमांडर रीड वाइजमैन, पायलट विक्टर ग्लोवर, अंतरिक्ष यात्री क्रिस्टीना कोच और कनाडा के जेरेमी हैनसेन इस मिशन का हिस्सा थे। सभी अंतरिक्ष यात्री ओरियन अंतरिक्ष यान के माध्यम से प्रशांत महासागर में सुरक्षित उतरे। यह लैंडिंग कैलिफोर्निया के सैन डिएगो तट के पास स्थानीय समय अनुसार रात 8 बजकर 7 मिनट पर हुई, जबकि भारतीय समयानुसार यह 11 अप्रैल की सुबह 5 बजकर 37 मिनट था। मिशन की शुरुआत 1 अप्रैल को फ्लोरिडा से की गई थी।

इस ऐतिहासिक सफलता पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी टीम को बधाई दी है। नासा ने अंतरिक्ष यान की लैंडिंग का वीडियो साझा करते हुए चारों अंतरिक्ष यात्रियों का स्वागत किया और 10 दिनों की इस ऐतिहासिक यात्रा के सफल समापन की जानकारी दी।

गौरतलब है कि वर्ष 1972 के बाद यह पहला अवसर है जब इस तरह का चंद्र मिशन सफलतापूर्वक पूरा कर वापसी की गई है। इस अभियान के दौरान अंतरिक्ष यात्रियों ने लगभग 6 लाख 90 हजार मील से अधिक की दूरी तय की। अब इस सफलता के बाद नासा अगले चरण आर्टेमिस-3 की तैयारियों में जुट गया है, जिसमें अंतरिक्ष यात्रियों के चंद्रमा की सतह पर उतरने की योजना है।

Image

Image

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़