Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

सत्ता के गलियारों से
04 Jun, 2026

चले ई-रिक्शा में, पीछे-पीछे कारों का काफिला

प्रधानमंत्री के संदेश से प्रेरित होकर कुछ नए-नवेले निगम-मंडल अध्यक्ष ई-रिक्शा से कार्यालय...

प्रधानमंत्री के संदेश से प्रेरित होकर कुछ नए-नवेले निगम-मंडल अध्यक्ष ई-रिक्शा से कार्यालय पहुंचने लगे। वीडियो भी बने, तस्वीरें भी खिंचीं और संदेश भी गया कि सादगी का दौर शुरू हो चुका है। लेकिन कहानी में मोड़ तब आया, जब ई-रिक्शा के आगे-पीछे चल रही गाड़ियों का वीडियो भी किसी ने ऊपर तक पहुंचा दिया।
अब साहब सफाई देते फिर रहे हैं कि वे गाड़ियां उनकी नहीं थीं, बस संयोगवश उसी रास्ते से गुजर रही थीं। वीडियो किसने बनाया, यह पूछने पर जवाब मिला कि राह चलते किसी शुभचिंतक ने बना दिया होगा। अब संगठन यह समझने की कोशिश कर रहा है कि साहब की लोकप्रियता सचमुच इतनी है या फिर सादगी का मंचन कुछ ज्यादा ही भव्य हो गया था।
|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़